फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बन्दियों में छुपी प्रतिभाओं को निखारेंगे: सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सुधा शर्मा और सदस्यों ने जिला कारागार के महिला बैरक में महिला बंदियों से उनके स्तर में सुधार लाने और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के बारे में चर्चा की। अध्यक्ष ने महिला बंदियों से मिलकर उनके जीवन के बारे में पूछा। प्रतिभावान महिलाओं को अवसर प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जेल में डीएम की पत्नी सुधा शर्मा ने महिलाओं से कहा कि वे सिलाई कढ़ाई, बुनाई का कार्य कर सकती हैं। महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। महिला बंदियों के बच्चों को स्कूल भेजने की व्यवस्था कराई जायेगी। महिला बंदियों को शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए योगा क्लास, संगीत क्लास आदि की व्यवस्था कराई जायेगी। अगर कोई महिला बंदी आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है तो उसके लिए एडमिशन फार्म भरवाने की भी व्यवस्था और पढ़ाई की भी व्यवस्था कराई जाएगी। मौके पर आकांक्षा समिति की सदस्य बीना शर्मा, जेल अधीक्षक एके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें