फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को पूर्णत: अतिक्रमण मुक्त कराएंगे-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एसडीएम अतुल कुमार ने कहा कि नगर को पूर्णत: अतिक्रमण मुक्त कराएंगे। व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

20 अप्रैल को एसडीएम अतुल कुमार ने सीओ डा. राजीव कुमार सिंह तथा तहसीलदार अमित कुमार के अलावा पालिका कर्मचारियों की टीम लेकर पुलिस बल के साथ नगर की बिद्दीवाड़ा मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया था। अतिक्रमण हटवाने से दुकानदारों को लाखों रुपयों का नुकसान पहुंचा था। शनिवार को थाने में एसडीएम ने व्यापारियों की बैठक ली थी। जिसमें एसडीएम ने कहा था कि पालिका की ओर से अतिक्रमण का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ही अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार मार्केट तथा रोड को चिह्नित कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। नगर के व्यापारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने को लेकर फिर से वार्ता होगी। इसके बाद सभी दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिए जाने के साथ लाउडस्पीकर के माध्यम सूचित भी किया जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नाले के आगे कोई अतिक्रम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें