फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : नरेश उत्तम पटेल

Tue, 24 Apr 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। भाजपा ऊंच-नीच के आधार पर काम कर रही है। किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। वह आत्महत्या को मजबूर है। सांप-छछुंदर के जवाब में कहा कि भाजपा गरीब, पिछड़ों और दलितों को कीडे़-मकोडे़ ही समझती है।
विज्ञापन


हरिद्वार जाते समय मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता में सपा प्रदेेशाध्यक्ष पटेल ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। डकैती, लूट की घटनायें बढ़ रही हैं। हाईकोर्ट ने भी बिगड़ती कानून व्यवस्था पर टिप्पणी की है। किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

प्रदेश भर की मिलों पर किसानों का 11 हजार करोड़ बकाया है। केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने का वायदा पूरा नहीं कर पाई है। आठ करोड़ की बात छोड़िये आठ लाख बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार नहीं दिया जा सका। नोटबंदी से देश बर्बाद हो चुका, बैंकों में पैसा नहीं है। आम आदमी और व्यापारी दोनों परेशान हैं। बौखलाहट में सपा-बसपा को सांप-छछुंदर की संज्ञा देकर मजाक उड़ाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के चार जजों के दिए वक्तव्य से साबित हो गया है कि न्यायालय और सरकार के बीच क्या चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग पर उन्होंने कहा कि कुछ भी हो देश के लिए यह अच्छे संकेत नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट की तरह कैराना लोकसभा सीट भी गठबंधन ही जीतेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप, वसी अंसारी, प्रमोद त्यागी, मुकेश चौधरी, चंदन चौहान, लियाकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें