फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षकों की कमी, मूल्यांकन की गति धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षकों की कमी, मूल्यांकन की गति धीमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए निर्धारित चार केंद्रों पर अभी परीक्षकों का टोटा है। माध्यमिक शिक्षक संघ के बहिष्कार वापस लेने के बावजूद रविवार को कॉपी जांचने को परीक्षकों की कमी रही। गैरहाजिर रहे परीक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
जीआईसी के मुख्य मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की कॉपियां जांचने का कार्य प्रारंभहो गया। वित्तविहीन कॉलेजों के परीक्षक नहीं आए। जीआईसी के अलावा डीएवी इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर भी इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। इस्लामियां इंटर कॉलेज और ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी में हाई स्कूल की कॉपियां जांची जा रही है। कार्यवाहक डीआईओएस और जीआईआई के प्राचार्य रमेशचंद ने चारों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रविवार को मूल्यांकन का कार्य शुरु हो गया, मगर डयूटी पर लगाए गए अधिकांश परीक्षक नहीं पहुंचे। सोमवार से विधिवत मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीएस की जूनियर विंग का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। जवाहर कॉलोनी में दिल्ली पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग का शुभारंभ हुआ। संस्था अध्यक्ष रंजन मित्तल की सुपौत्री समायरा सिंधवी ने प्रभु वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। बच्चों ने रॉबर्ट की नैनो विधि प्रस्तुत की। केक बनाते हुए एक्शन वड्र्स सिखाएं गए। बेटियों के लिए कक्षा दो से दस तक प्रवेश शुल्क की छूट दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें