फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर बनेंगे दिव्यांग प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर बनेंगे दिव्यांग प्रमाण-पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अब जिला चिकित्सालय में दिव्यांग प्रमाण-पत्र नहीं बनाए जाएंगे। इसके लिए सीएचसी स्तर पर शिविर लगेंगे, जहां चिकित्सकीय परीक्षण होने के बाद प्रमाण-पत्र मिलेंगे। बृहस्पतिवार को मखियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिविर में दिव्यांगों को उपकरण और प्रमाण-पत्र दिए गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों विशेष शिविर लगाकर उपकरण वितरित किए जाएंगे। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए विषेश शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा। शिविर में दिव्यांगों को ट्राइसाइ्किल, वैशाखी, ब्लाइंड स्टिक एवं व्हील चेयर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए चार चिकित्सकों डॉ अरविंद पंवार, डॉ अरविंद कुमार गर्ग, डॉ उबैद सिद्दीकी एवं डॉ अनिरुद्ध की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को पहला शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली पर लगाया गया। यहां पर 70 दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। इसके अलावा भी 23 फरवरी को मखियाली, 24 को बघरा, 26 को पुरकाजी, 27 फरवरी को चरथावल में शिविर लगेंगे। वहीं, 05 मार्च, 07 को खतौली तथा 09 मार्च को शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें