फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा राज्य होने से पिछड़ रहा प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण कई स्तर पर पिछड़ रहा है। वक्ताओं ने इसके पृथक-पृथक भाग कर छोटे-छोट राज्य बनाए जाने पर जोर दिया, ताकि विकास का पहिया तेजी से चल सके। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, हाफिज मुर्तजा, विनोद सैनी, सरदार गुरविंद्र सिंह, मोहम्मद भूरा त्यागी, मोहम्मद आसिम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय राजस्थान के छात्र-छात्राओं ने हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने के विषय पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम राजस्थान रायल्स टीम के सहयोग से किया गया। इस दौरान उत्कर्ष, मुकेश, सुनील कुमार, सूर्योदय सिंह, सुमित कुमार सैनी, मुकेश कुमार, प्रभात कुमार, गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे।

15 से हैंडबाल प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अंतर मंडलीय हैंडबाल (बालक) प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 फरवरी तक आयोजित होगी। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें