फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के दबाव में गलत काम न करें: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। एसएसपी अनंत देव ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को पीड़ित की रिपोर्ट लिखकर निष्पक्ष कार्रवाई करने और जनता के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत काम के लिए किसी से भी प्रभावित ना हों।
विज्ञापन

एसएसपी ने रविवार की रात जनपद के सभी थाना प्रभारियों की मंसूरपुर थाने में बैठक ली। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि वे जनता से तालमेल बनाकर रखें। थाने में आने वाले अच्छे लोगों का सम्मान करें। पीड़ित की रिपोर्ट लिखकर निष्पक्ष कार्रवाई करें। झूठी क्रॉस रिपोर्ट न लिखी जाए। राजनीतिक दबाव में आकर कोई गलत काम न करें। लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने अपराधियों और उनको शरण देने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर को स्वच्छ रखने के भी निर्देश दिए।मंसूरपुर थाना प्रभारी केपीएस चाहल की थाना परिसर और उत्तम फर्नीचर की व्यवस्था के लिए प्रशंसा की। एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव समेत जनपद के समस्त सीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें