फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का आलू सड़क पर डालकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आलू सड़क पर डालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने लियाकत अली के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। धरने पर वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। गौरव जैन, अब्दुल्ला कुरैशी, ब्रजराज सैनी, गोल्डी अहलावत ने कहा कि शासन की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का किसान आज भुखमरी के कगार पर है। प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया है। वहीं प्रदेश सरकार ने किसानों का आलू खरीदने का वादा किया था उसको भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। धरने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम एसडीएम श्याम अवध चौहान व सीओ एसकेएस प्रताप को दिया। अध्यक्षता मीरापुर विधानसभा प्रभारी लियाकत अली तथा संचालन अब्दुल्ला कुरैशी ने किया। मौके पर अरशद खान, इमरान खान, सभासद बाबर अंसारी, जीशान सिबली, गौरव जैन, ब्रजराज सैनी, हारुन खान, इमरान, रविदास, हरपाल, अरशद खान, एहसान कुरैशी, जयप्रकाश कश्यप, दानिश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहाड़ा को बचाया
जानसठ। गांव गुज्जरहेड़ी के जंगल में कुत्तों ने एक पहाड़ा को घेर कर घायल कर दिया। पहाड़ा किसी तरह कुत्तों से अपनी जान बचाकर गांव में घुस आया। ग्रामीणों ने पहाड़ा को पकड़ कर उसका उपचार कराने के बाद इसी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। जिस पर वन विभाग की टीम पहाड़ा को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें