फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की बैठक में कस्बे में अपने मकान बनाकर रह रहे दंगा पीड़ितों को कस्बे की सीमा में शामिल करने के लिए डीएम से मिलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के ईदगाह के पास मौजूद दंगा विस्थापितों की बस्ती में आयोजित अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की बैठक में जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बताया कि कस्बे में जो दंगा पीड़ित विस्थापित अपने मकान बनाकर रह रहे हैं, उनको राजनीति के चलते कस्बे की सीमा से बाहर दर्शा दिया गया है। जबकि दंगा पीड़ितों के आधार कार्ड, पहचान पत्र, मूल निवास और मकान के बैनामे शाहपुर कस्बे के ही हैं। इतना ही नहीं दंगा विस्थापितों ने जो बैनामे किए हैं, उनमें दो प्रतिशत शुल्क नगर पंचायत को भी दिया है। दंगा पीड़ितों को सरकारी सुविधाओं दिलाने को लेकर प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। बैठक में मोहम्मद इलियास, मौ. उस्मान, इमरान, अलीहसन, रहीसु, समीम, इस्लाम, लतीफ, उमरदीन, बाबू, यासीन, रुखसाना, खुर्शीदा, संजीदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें