फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में मिला शव, मृतक के हाथ पर राकेश-सरिता लिखा हुआ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोच में मौजूद स्कॉट की सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। उसकी मौत बीमारी और ठंड के कारण मानी जा रही है। मृतक के हाथ पर राकेश-सरिता लिखा हुआ है। जीआरपी ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देहरादून-मुंबई टर्मिनल बांद्रा (19020) एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के स्लीपर कोच नंबर एस-2 में टॉयलेट खिड़की के निकट एक व्यक्ति पड़ा मिला। यात्रियों ने इसकी सूचना स्कॉट को दी। स्कॉट ने जांच-पड़ताल की तो वह मृत था। स्टेेशन पर जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कोच से नीचे उतारा। उसकी तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास न तो टिकट मिला है और न कोई पहचान संबंधित दस्तावेज पाए गए। उसकी मृत्यु अज्ञात बीमारी और ठंड से मानी जा रही है। जीआरपी ने कोच के यात्रियों से भी इस बाबत पूछताछ की, लेकिन मृतक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक के हाथ पर राकेश-सरिता लिखा हुआ है। इसके आधार पर ही जीआरपी ने मुजफ्फरनगर के समेत देहरादून के तक पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर सूचना फ्लैश की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जीआरपी एसओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को मोर्चरी भिवजा दिया गया है। उसकी शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें