मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ संजीव बालियान के आवास पर धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह ने जीआईसी मैदान में पहुंचकर सीएम योगी के नाम ज्ञापन दिया। ं
ज्ञापन में उन्होंने भू-माफिया और सरकारी अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ एमके सैन, कर्मचारी कमल वत्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विजय सिंह की मुख्यमंत्री से मुलाकात की आस अधूरी रह गई। सीएम से मिलने के लिए मास्टर विजय सिंह पिछले तीन दिन से सांसद संजीव बालियान के आवास पर धरना दे रहे थे। शनिवार को रैली स्थल पर पहुंचकर उन्होंने समस्या बताई। हालांकि उनकी सीएम योगी से मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके चलते उन्होंने सांसद संजीव बालियान के माध्यम से अपनी समस्या सीएम को भिजवाई है।
गुड़ के अवैध व्यापार को रोकने की मांग
मुजफ्फरनगर। द गुड़ खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम योगी के नाम ज्ञापन दिया है, जिसमें कहा कि शहर की गुड़ मंड,ी एशिया में विख्यात है। यहां पर अवैध रूप से कुछ लोग गुड़-शक्कर का व्यापार कर रहे हैं। इससे मंडी के कारोबारियों को नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य मांगे रखी गई है। पदाकारियों ने कहा कि मंडी शुल्क और विकास सेस 2.5 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किया जाए। जिले से बाहर जाने वाले गुड़ की सीमाओं पर चेकिंग कराई जाए। संगठन ने करीब 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा है।
क्लीनिक पर नहीं लगा कोई छापा
मुजफ्फरनगर। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के अधिकारियों ने जिले में नीम-हकीमों के क्लीनिकों पर छापेमारी की है। डॉ सम्राट ने विभाग को अपने प्रमाण-पत्र सौंपे हैं। साथ ही कहा कि उनके क्लीनिक पर किसी अधिकारी ने छापेमारी नहीं है। विभाग की ओर से उन्हें नोटिस मिला था, जिसका जवाब दिया गया है।