फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों को रिमांड पर लेकर डकैती का माल बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों को रिमांड पर लेकर डकैती का माल बरामद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने रोहाना में रोडवेज कर्मी के घर पड़ी डकैती में शामिल रहे छह बदमाशों को कस्टडी रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर लूटे गए गहने और कपड़े बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गत माह बदमाशों ने रोहाना में आनंद पुत्र आत्माराम के घर धावा बोल कर परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। इस मामले में शामिल रहे छह बदमाशों दूसरे थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। माल बरामदगी के लिए पुलिस ने कोर्ट में इनका कस्टडी रिमांड लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने उसे स्वीकार कर लिया। बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों राहुल निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा, तसुव्वर निवासी तितरवाड़ा कैराना, नवेद निवासी न्याजुपुरा, आबाद निवासी कैराना, दानिश निवासी इस्लामाबाद खतौली और बिलाल निवासी कलंदरशाह शामली को कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस ने बताया कि इनकी निशानदेही पर लूटे गए कुछ जेवरात और कपड़े आदि सामान बरामद किए हैं। बाद में पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें