फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीनबी की रिकवरी टीम ने ग्राहकों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पीएनबी की रिकवरी टीम ने एजीएम सुनील रावला के नेतृत्व में जैन मिलन विहार में जगदंबा लोहा, पटेल नगर में सुयश क्राफ्ट, मेरठ रोड अंबा स्टील, राणा इंजीनियरिंग, सलमान स्टील, सोमानी केमिकल्स के प्रतिष्ठानों पर हाथों में बैनर लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। पुष्प भेंटकर लिए गये ऋण को चुकाने के लिए आग्रह किया गया। चीफ मैनेजर आलोक रस्तोगी, चीफ मैनेजर पीके मिश्रा, सीनियर मैनेजर अनंत कुमार, नरेंद्र, मनीष गौतम आदि रहे।
विज्ञापन


छात्राओं का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। बिहार और झारखंड की की एनसीसी कैडेट्स भारत भ्रमण पर निकली है। शहर के छोटूराम डिग्री कॉलेज में पहुंचने पर दोनों छात्राओं हर्षा कुमारी और सावित्री का स्वागत हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के सुमित मलिक, सुशील झंझोट, दीपक कुमार, अनुज मलिक, गौरव, संजीव, आशीष मलिक, देवेंद्र, हिमांशु, अंकित, संदीप, अतुल, अमित आदि रहे।

कुष्ठ आश्रम को दी धनराशि
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि संघ के स्थापना दिवस पर कुष्ठ आश्रम को 5100 रुपये की धनराशि भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, मोतीराम, अनिल वर्मा, विनोद कुमार, योगेंद्र महले आदि रहे।
विज्ञापन


गुड़ माफिया पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन ने गुड़ माफिया पर रासुका के प्रदेश सरकार के आदेश का स्वागत किया है। अध्यक्ष संजय मित्तल और मंत्री श्याम सिंह सैनी ने कहा कि योगी सरकार ने टैक्स चोरी रोकने को बड़ा कदम उठाया है। इसका एसोसिएशन स्वागत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें