फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर को मोरना मिल से जोडने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर को मोरना मिल से जोड़ने की मांग
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव ककरौली के ग्रामीणों ने गांव में स्थित गन्ना क्रय केंद्र को मोरना शुगर मिल से जोड़ने की मांग करते हुए डीएम के नाम एक ज्ञापन मिल अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना पर पहुंचे किसानों ने गांव ककरौली स्थित पंचम क्रय केंद्र को मोरना मिल से संबद्ध करने की मांग की। किसानों ने बताया कि ककरौली, मोरना मिल क्षेत्र का गांव है, इसलिए अन्य मिल का सेंटर गांव में लगने से किसानों को भारी परेशानी का सामना पड़ेगा। इसलिए गन्ना सेंटर मोरना मिल का होने से किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों ने मोरना मिल के सेंटर की स्थापना की मांग करते हुए डीएम के नाम ज्ञापन लिखकर चीनी मिल अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार, गन्ना समिति के चेयरमैन पति देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान ककरौली प्रकाशवीर, इंद्रेश कुमार, रविंद्र कुमार, रतेंद्र, विपिन कुमार, रविंद्र, राजीव कुमार, मनोज राठी, रुपक चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें