राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अखंड भारत का सपना पूरा किया। हमें अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेना है।
कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल की व्यावहारिक दृष्टि एवं कुशल नेतृत्व और उनके योगदान के कारण भारत एक सूत्र में बंधा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने बिना रक्त की एक बूंद बहाए सभी रियासतों का विलय भारत में कराया। उन्होंने कहा कि उनकी योजनाएं स्पष्ट थी और वह दूरदृष्टा थे। राष्ट्र के प्रति समर्पित थे। हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को वरीयता देते हुए राष्ट्र के प्रति अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पित होना हेागा। इस अवसर पर एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन हरीश चन्द्र सहित समस्त कलक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।