फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किसान का शव करंट से मौके पर ही जल गया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अफसरों ने किसी प्रकार स्थिति को संभाल लिया। विद्युत निगम और एसडीएम ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव सिखेड़ा निवासी सुभाष (45) पुत्र वीर सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सुभाष की कुछ भूमि बेहड़ा रोड पर है। यहां उसके खेत के बराबर में विद्युत निगम का ट्रांसफार्मर रखा है। इसी ट्रांसफार्मर से उसके पड़ोसी समय सैनी की ट्यूबवेल जुड़ी है, जिससे वह खेतों में सिंचाई करता था। कुछ दिनों से ट्यूबवेल के कनेक्शन में फाल्ट हो गया। इस पर समय सैनी और सुभाष ने बिजलीघर पर शिकायत दर्ज कराकर लाइन को बुलाने की मांग की थी। इसके चलते शनिवार प्रात: सिखेड़ा विद्युत घर का संविदा लाइनमैन विलशन गांव पहुंचा और सुभाष, समय सैनी के साथ हाईटेंशन की लाइन को सही करने खेत पर पहुंच गए। बताया गया है कि बिना शटडाउन लिए ही ट्यूबवेल के तार ठीक किए जा रहे थे, तभी झटका लगने से हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फट गया और लाइन टूट गई। लाइन टूटने से भगदड़ मच गई। भागते समय सुभाष हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया गया। करंट की चपेट में आने से सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तेज करंट के कारण उसका शव मौके पर ही जल गया। जलने के कारण उसके शरीर से हाथ और अन्य अंग अलग होकर गिर गए। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने का प्रयास किया, मगर तत्काल घटनास्थल पर जानसठ एसडीएम श्याम अवध चौहान और नई मंडी सीओ आरके गौतम मौके पर पहुंचे। किसी प्रकार लोगों को समझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पांच लाख रुपये मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। जिसमें एक लाख रुपये का चेक मृतक सुभाष के पुत्र सागर को मौके पर ही दिया गया। वहीं, एसडीएम जानसठ ने भी किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिलाया गया है। दोपहर बाद सिखेड़ा पीड़ितों को सांत्वना देने पहुंचे खतौली विधायक विक्रम सैनी ने भी पीड़ित परिवार को अपनी ओर तीन लाख रुपये सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें