फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामे उल उलूम की सहायक अध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जामे उल उलूम की सहायक अध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जामे उल उलूम जूनियर हाईस्कूल की सहायक अध्यापिका को स्कूल प्रबंधन ने स्पष्टीकरण न देने पर निलंबित कर दिया। सहायक अध्यापिका पर स्कूल में आवास कब्जाने और फर्जी सोसायटी बनाने का आरोप है।
विज्ञापन

जामे उल उलूम जूनियर हाईस्कूल खतौली की प्रबंधक कमेटी के अनुसार शाहीन परवीन सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है। उस पर भ्रष्टाचार, अमर्यादित आचरण तथा संस्था विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण 26 जुलाई को नोटिस दिया गया। अध्यापिका ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। प्रबंधक का आरोप है कि सहायक अध्यापिका ने स्कूल में अवैध रूप से आवास कब्जा रखा है। अध्यापिका ने पुत्रों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर फर्जी सोसायटी बना रखी है। जिसके जरिये स्कूल विरोधी कार्य किए जा रहे हैं। अध्यापिका द्वारा नोटिस का जवाब नहीं देने और गलत व्यवहार के कारण निलंबित कर दिया गया है। प्रबंधक ने इस बाबत बीएसए को भी पत्र देकर स्थिति से अवगत कराया है। वहीं, कहा है कि बीएसए कार्यालय द्वारा अग्रिम कार्रवाई करने के बाद ही अध्यापिका शाहीन को भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें