फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खुदाई के दौरान शिवलिंग निकला

Sat, 22 Jul 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शिवलिंग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा गांव खेड़ीतगान के जंगल में किसान के खेत में खुदाई करते हुए शिवलिंग निकला, जिसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। कांवड़ियों और ग्रामीणों ने इस शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

सिखेड़ा के गांव खेड़ी वीरान निवासी किसान कोमल कुमार शुक्रवार को अपने खेत में आम का पौधा लगाने के लिए खुदाई कर रहा था। खुदाई के दौरान कोमल ने फावड़ा चलाया तो वह मुड़ गया। उसने मिट्टी हटाकर देखी तो उसको जमीन में शिवलिंग दिखाई दिया। कोमल ने इसकी जानकारी अपने परिजनों और ग्रामीणों को दी। परिजन व ग्रामीण एकत्र होकर खेत में पहुंचे। ग्रामीणों ने शिवलिंग की पूजा पाठ करनी प्रारंभ कर दी। किसान के परिवार वालों ने पंडित संतोष कुमार, पंडित सुरेंद्र सिखेड़ा को बुलवाया और शिवलिंग को दिखाया। पंडितों ने कहा कि यहां पर मंदिर की स्थापना होनी चाहिए। पंडितों ने मंदिर स्थापना की तिथि 28 जुलाई तय की है। बसपा नेता पुष्पांकर पाल भी जानकारी मिलने पर पहुंचे। बसपा नेता ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान जयपाल, मोहित, धनवीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें