फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाधिकारी दफ्तर पर धरने पर बैठे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखाधिकारी दफ्तर पर धरने पर बैठे शिक्षक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीएसए विभाग में वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को शिक्षक धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध नारेबाजी की। विधायक उमेश मलिक ने शिक्षकों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने एकत्र होकर बीएसए विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। शिक्षकों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने विभाग में पहुंचकर शिक्षकों को समझाकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। धरने में राजेंद्र भारसी, संजीव बालियान, अरविंद मलिक, अवनीश राठी, मंजू रानी, राजश्री शर्मा, पूनम, जयदीप आदि मौजूद रहे। उधर, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान इंदूभूषण शर्मा, राजेंद्र सिंह, योगेश कुमार, यादवेंद्र सिंघल, अनुज गोयल, बालेंद्र, आदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें