फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार नीचे दबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार के नीचे दबकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन

मोरना। गांव वजीराबाद में मकान की दीवार गिरने से उसके नीचे आराम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर मजदूर का मकान जानबूझकर न बनवाने का आरोप लगाया। बीडीओ बीपी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी को पात्रों में शामिल कर लिया गया है। शीघ्र ही उसका मकान बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम वजीराबाद निवासी 60 वर्षीय नबी हसन उर्फ गूंगा पुत्र मलूक मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाता था। छप्पर डालकर नबी हसन का परिवार निवास करता है। सड़क ऊंची हो जाने के कारण बारिश का पानी उनके घर में भर जाता है। इस वजह से नबी हसन के परिवार को मोहल्ले वालों के मकान में पनाह लेनी पड़ती है। मोहल्लावासियों ने उसके मकान को बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर डीएम के दरबार में भी गुहार लगाई, किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार सवेरे जब नबी हसन दीवार के नीचे आराम कर रहा था, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। उसके नीचे वह दब गया। दीवार गिरने पर परिजनों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर उसे मलबे से निकाला तथा निजी वाहन से मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नबी हसन को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार की मदद के लिए सरफराज अंसारी, नानू, साजिद, रफीक, शफीक, अहसान, शहजाद, मोमीन, इरशाद, डा. कालूराम, आदेश, हरपाल सिंह, राजू, अनिल, सुनील आदि ने प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें