फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक आय दोगुनी करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषकों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा किसान मोर्चा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक हुई। प्रत्येक मंडल स्तर पर उन्नतशील किसानों का अभिनंदन होगा। भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर मछेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए योजनाएं चला रही है। किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य है। प्रत्येक मंडल के प्रगतिशील किसानों की सूची तैयार की जा रही है। किसानों को सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्रीय संयोजक विकास पंवार, जिला संयोजक तेजपाल सिंह गुर्जर ने विचार रखे। मनेाज शर्मा, अंकुर सिंघल, मनबीर सिंह, संयज चौधरी, सुनील तायल, रोहित बालियान, सतपाल, सुषमा पुंडीर, प्रताप सिंह, राजेंद्र पंवार, नितिन मलिक, अमित कसाना, वीरेंद्र सिंह, शक्ति कुमार, अनुराग चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें