फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीगेट चुनाव प्रक्रिया शुरू, त्रुटियों से किसानों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेलीगेट चुनाव प्रक्रिया शुरू त्रुटियों से किसानों में गुस्सा
विज्ञापन

मोरना। मोरना मिल के डेलीगेट चुनावों के नामांकन को लेकर जारी की गई मतदाता सूची में त्रुटि होने से किसानों में रोष है। किसानों का आरोप है कि मतदाता सूची में जिंदा किसानों को मृतक और मृत किसानों को जिंदा दर्शाया गया है। किसानों की शिकायत पर नायब तहसीलदार जानसठ देवेंद्र शर्मा ने मतदाता सूची की त्रुटियों को सही करने के लिए मिल प्रबंधन को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस तरह से मतदाता सूची में त्रुटि होने की वजह से जिन किसानों को चुनाव लड़ना था उनके अरमान टूट गए। वहीं, चुनाव प्रक्रिया को देख रहे पवन रस्तोगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 301 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है, जिनमें 257 किसानों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 22 जून को जूनियर हाईस्कूल भोपा के प्रांगण में 15485 मतदाता किसान अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में होने वाले डेलीगेट चुनाव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो गई। मिल परिसर के गन्ना विभाग कार्यालय में सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों बिक्री व नामांकन पत्र जमा कराने का कार्य शुरू हो गया था। हुआ। नामांकन पत्र दाखिल करने आए किसानों को पता चला कि मतदाता सूची में त्रुटि है। किसानों का आरोप था कि मतदाता सूची में जिंदा किसान को मृतक और मृत किसान को जिंदा दर्शाया गया है, जिसको लेकर किसानों में रोष फैल गया। किसानों ने इसकी शिकायत नायब तहसीलदार से की। नायब तहसीलदार ने मतदाता सूची की त्रुटि शूची को सही करने को मिल प्रशासन को निर्देश दिए हैं। चुनाव प्रक्रिया में मिल प्रबन्धक भोलानाथ यादव, मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक, पवन रस्तौगी, अवधेश कुमार, इकबाल अहमद, बिन्दर, वेदपाल, नरेश त्यागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें