फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर वृद्घ की मौत
विज्ञापन

छपार। रामपुर ओवरब्रिज के पास एक वृद्घ की रेल की चपेट में आकर मौत हो गई। घटनास्थल को लेकर तीनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव बसेड़ा निवासी केशवराम (80) पुत्र बाल्ला बीमार चल रहा था। वह सिसौना निवासी अपने दामाद प्रदीप के घर रह कर इलाज करा रहा था। शुक्रवार की दोपहर वह मुजफ्फरनगर से दवाई लाने के लिए घर से निकला था। रामपुर ओवरब्रिज के पास उसकी रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली, सिविल लाइन और छपार पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को लेकर तीनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, गांव रामपुर निवासी भोला बृहस्पतिवार की रात मुजफ्फरनगर से बाइक से गांव लौट रहा था। रेलवे लाइन के पुल पर अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर रामपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें