फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नाराजगी जताई
विज्ञापन

मोरना। सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र सैय्यद बाबा पीर की भूमि पर कब्जा करने व पीर के पास गंदा पानी छोड़ने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी में लक्सर मार्ग पर स्थित सैय्यद बाबा पीर से सभी धर्मों की आस्थाएं जुड़ी हैं। हजारों श्रद्धालु पीर बाबा में अपनी आस्था व श्रद्धा रखते हुए प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगते हैं। पीर बाबा की भूमि पर कब्जा करने तथा पीर के बराबर में गंदगी डालने पर श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पीर बाबा की भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा वहां से गंदगी हटाने को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया तथा प्रशासन से पीर बाबा के मजार के पास गंदगी फैलाने व भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में बिल्लू ठेकेदार, रविंद्र, देवराम भगत जी, राजेंद्र, धीरसिंह शास्त्री, विरेंद्र, योगेश, सतेंद्र, इस्लाम, आरिफ, इदरीस, शहजाद, अमीर अहमद, तैय्यब, फैय्याज, मेहरबान, खुर्शीद, इमरान, जयकुमार, अकरम, सतेंद्र, कक्कू, रविंद्र, मेहरचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें