फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल में पहुंचे प्रमुख सचिव गन्ना एवं चीनी उद्योग संजय भूसरेड्डी से अतिथि कक्ष में भेंटवार्ता में भाजपा नेताओं सहित मिल के डायरेटरों ने मिल की पेराई क्षमता को शीघ्र दोगुनी करने का मुद्दा उठाया। मिल की पेराई क्षमता दोगुनी हो जाने पर क्षेत्र के किसानों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे ने बताया कि जब तक मिल में गन्ना आता रहेगा, तब तक मिल चालू रहेगी। इसके उपरांत प्रमुख सचिव ने शुकतीर्थ पहुंचकर शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा मंदिर के दर्शन किए। परम पूज्य स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वामी ओमानंद महाराज ने प्रमुख सचिव को ग्रंथ भेंट कर पटका पहनाया व आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें