फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने की स्कूली वाहनों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ ने की स्कूली वाहनों की जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एआरटीओ ने निजी स्कूलों में लगे वाहनों की फिटनेस की जांच की। नुमाइश मैदान में वाहनों को जांच के लिए मंगाया गया था। इनमें कई स्कूलों के वाहनों में खामियां मिली है। वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए डीएम अजय शंकर पांडेय ने सीडीओ अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। वाहनों से संबंधित शिकायतों के लिए एआरटीओ की जिम्मेदारी तय की गई है। रविवार को एआरटीओ राजीव कुमार ने निजी स्कूलों के वाहन सहित चालकों को नुमाइश कैंप में बुलाया था। यहीं पर उनकी फिटनेस की जांच की गई। एआरटीओ ने बताया कि कई वाहनों में फिटनेस संबंधी खामियां मिली हैं। इन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक खामियों को दूर नहीं किया जाएगा वाहनों का संचालन नहीं होगा। एक बार फिर वाहनों की जांच की जाएगी। यदि तब भी कमियां मिलेंगी तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूली वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने डीएम से शिकायत की थी। इस शिकायत पर कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी, यूनिफार्म में बदलाव तथा कोर्स आदि की जांच करेगी। कमेटी की अध्यक्ष सीडीओ अर्चना वर्मा ने स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिकायत लिखित में देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें