फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो पर तीसरी आंख की निगरानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो पर तीसरी आंख की निगरानी बढ़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा कर 16 कर दी गई है। अब एक स्थान से ही पूरे डिपो और वर्कशॉप में सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख होगी।
उप्र परिवहन निगम के एमडी ने सभी डिपो में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश संबंधित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिए थे। इसके अनुपालन में मुजफ्फरनगर डिपो को भी सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा से लैस कर किया जा रहा है। कुछ दिन पहले डिपो में विभिन्न स्थानों पर आठ आधुनिक कैमरे लगाए गए थे। अब कैमरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। चार नए कैमरे वर्कशॉप में और चार कैमरे यात्रियों की देखरेख में लगाए गए हैं। अब 16 कैमरों से डिपो की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी कैमरों को ऐसे एंगल पर लगाया गया है कि बसों का संचालन, यात्री विश्राम कक्ष, मुख्य द्वार, बसों का आगमन, बसों का निकास, डिपो के बाहर मुख्य मार्ग, पूछताछ केंद्र और वर्कशॉप को भी इन कैमरों के जरिए कवर किया गया है। इन कैमरों का कंट्रोल रुम एआरएम कक्ष में बनाया गया है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 16 कैमरे लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में 16 बसें और गई
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में डिपो से सोमवार को 16 और रोडवेज बसें गई है। अब डिपो के बेडे़ से निगम की 39 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई है। ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं के लिए लोकल रूट की बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। साथ ही लोकल बसों को भी लंबी दूरी दूरी तक चलाया गया है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि बेडे़ में बसें कम हुई है, मगर यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दिल्ली-हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून मार्ग पर लोकल बसों को भी चलाया जाएगा तथा बसों के चक्कर भी बढ़ा दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें