फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की चार अप्रैल को होगी रामराज में जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी की चार अप्रैल को होगी रामराज में जनसभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अप्रैल को बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के रामराज में जनसभा करेंगे। सोमवार को डीएम और एसएसपी ने रैली स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अप्रैल को दिन में एक बजे रामराज में पहुंचेंगे। यह रैली मीरापुर और हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर है। रैली में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली का समय मिलते ही भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। ज्ञात रहे बिजनौर लोकसभा सीट में मुजफ्फरनगर की दो विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी और मीरापुर आती है, जबकि बिजनौर की दो बिजनौर और चांदपुर आती हैं। मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा इसमें आती है। उधर, सीएम की रैली को लेकर डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर के लिए बनाए जाने वाले हैलीपेड, सभा मंच तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री मॉडर्न इंटर कालेज रामराज के क्रीड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के समक्ष मीरापुर नगर पंचायत के सभासद इदरीस व शाहिद सपा छोड़ कर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें