फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना जमील सिकरोढ़वी का इंतकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना जमील सिकरोढ़वी का इंतकाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में लंबे समय से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ उस्ताद मौलाना जमील सिकरोढ़वी का रविवार को इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से इस्लामिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। वह 71 वर्ष के थे।
विज्ञापन

मौलाना जमील दारुल उलूम में पिछले कई वर्षों से वरिष्ठ शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिन्हें उपचार के लिए नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया हुआ था। लेकिन नाजुक हालत के चलते चिकित्सक ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। जहां रविवार को उनका इंतकाल हो गया। मौलाना जमील के इंतकाल की खबर मिलने से इस्लामिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मौलाना के इंतकाल पर दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुुफियान कासमी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी, कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी, महासचिव मौलाना महमूद मदनी, मौलाना अहमद खिजर शाह, मौलाना नदीमुलवाजदी, मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, मुफ्ती असद कासमी, कारी इब्राहीम कासमी, मुफ्ती तारीक कासमी आदि ने दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें