फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गंगनहर में बुधवार शाम के समय एक महिला निरगाजनी झाल पर पहुंची। कुछ देर तक महिला गंगनहर पटरी पर इधर से उधर घूमती रही और एकाएक गंगनहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने सूचना थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से देर रात तक गंगनहर में महिला की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान गंगनहर पुल पर एक जोड़ी चप्पलें व मोबाइल मिला, जिसके आधार पर महिला की पहचान मनीषा निवासी निरगाजनी के रूप में हुई। सूचना पर महिला के परिजन भी गंगनहर पहुंच गए थे। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि रात तक भी महिला का सुराग नहीं लगा था। बृहस्पतिवार सुबह फिर से गंगनहर में उसकी तलाश शुरू की जाएगी। महिला द्वारा गंगनहर में कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


होली को लेकर शांति समिति की बैठक
भोपा। थाना पुलिस ने बुधवार को होली पर्व को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। सीओ राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर एमएस गिल ने लोगों से होली का त्योहार शांति व सौहार्द्र के साथ मनाने का आह्वान किया। शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वाले लोगों की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को देने की भी अपील की गई, ताकि किसी भी तरह से शांति भंग होने का अंदेशा न रहे। धर्मपाल सिंह राठी, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, प्रधान संसार सिंह, सुक्रमपाल सिंह, शहजाद अंसारी, सुशील प्रधान, ज्ञानसिंह व प्रधान वरूण चौधरी आदि मौजूद रहे।

नलकूप से हजारों का सामान चोरी
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी मनव्वर जैदी ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार देर रात बदमाशों ने उसके नलकूप के कमरे की जाली तोड़कर विद्युत उपकरण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें