फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

मीरापुर। थाना क्षेत्र के नयागांव भूम्मा में ग्राम पंचायत की ओर से निर्मित कराए जा रहे नाली-खड़ंजे को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करते हुए कुलदीप, अंकित, राजकुमार व प्रमोद गिरि को हिरासत में ले लिया। बाद में चारों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
मीरापुर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित मोंटी तिराहे के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव चित्तौड़ा निवासी इरफान घायल हो गया, जबकि उसका बेटा फैसल मामूली रूप से चोटिल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। मामले में फैसल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुमन शर्मा बनीं संकल्प की जिलाध्यक्ष
मीरापुर। समाज से उपेक्षित बच्चों व महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था संकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने पुरानी सब्जी मंडी निवासी सुमन शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुमन शर्मा ने जनपद के उपेक्षित बच्चों व महिलाओं के उत्थान के लिए संभ्रांत लोगों के सहयोग से काम करेंगी।
विज्ञापन


शादी में गया युवक लापता
छपार। थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी तहसीन ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र सुहेल विगत 22 फरवरी को देवबंद के गांव सीकरी में शादी में गया था। वहां वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें