फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में दूसरे दिन भी हंगामा व धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। मेडिकल कालेज में अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्र छात्राओं में बेवजह परेशान करने, मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा खाली समय में ग्राउंड में बैठने पर जुर्माना लगाने के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसके विरोध में छात्र छात्राएं मेडिकल कालेज में मंगलवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। मेडिकल प्रशासन द्वारा नर्सिंग के छात्र समशुद्दीन को अनुशासनहीनता के आरोप में एक महीने के लिए कालेज से निष्कासित कर दिया गया था। छात्र-छात्राएं उसे बहाल करने की लगातार मांग कर रहे थे। मेडिकल कालेज के सुरक्षा अधिकारी रकम सिंह ने बताया कि कालेज के सचिव संजय गुप्ता तथा मेडिकल छात्रों के बीच निष्कासित किए गए छात्र को बहाल करने तथा अन्य मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। धरने के दौरान एक कांस्टेबल द्वारा छात्रों पर टिप्पणी करने से उनमें रोष फैल गया था। बेगराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र पंवार ने छात्रों को समझा बुझाकर बामुश्किल शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें