फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किड्जी में वसंतोत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीली वेशभूषा में स्कूल पहुंचे बच्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी प्रीस्कूल के प्रांगण में वसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी बच्चे पीले रंग की वेशभूषा में आए।
विज्ञापन

बच्चों ने विद्या बुद्धि और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की। स्कूल में बच्चों के लिए पतंग सजावट की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया बच्चों ने विभिन्न आकारों तथा रंगों की पतंगों को सजाया। बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ के सिद्धांत को दर्शाती पतंग सभी के आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने बाद में अपनी शिक्षिकाओं के पर्यवेक्षण में पतंगबाजी का आनंद लिया। स्कूल की सेंटर हेड प्रियंका जिंदल ने बच्चों को इस दिन के महत्व को समझाते हुए बताया कि मां शारदे बुद्धि व ज्ञान की देवी हैं और हम सब को अच्छी बुद्धि के लिए उनसे प्रार्थना करनी चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल की कोआर्डिनेटर अदिति जैन एवं रिम्पी तनेजा, सोनम अरोरा, अंजू कुमार, निधि मित्तल, अनन्या जैन, मुस्कान गर्ग एवं वैष्णवी बंसल आदि शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें