दीपक धीमान बने प्रधानाचार्य
मीरापुर। कस्बे की शिक्षण संस्था ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में दीपक धीमान ने पुन: प्रधानाचार्य के पद का कार्यभार संभाल लिया है। धीमान इससे पहले पंजाब के बरनाला, देहरादून एवं देवबंद स्थित शिक्षण संस्थाओं में अपनी कार्यशैली से पहचान बना चुके है। विद्यालय निदेशक बीपी सिंह ने प्रधानाचार्य दीपक धीमान का स्वागत किया।
सेंट जेवियर्स स्कूल को मिला अटल सम्मान
मीरापुर। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर को अवंतिका अटल सम्मान मिला है। इससे स्कूल स्टाफ में खुशी की लहर है। नई दिल्ली में अवन्तिका अटल सम्मान 2018-19 का आयोजन किया गया। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर की प्रधानाचार्या शैली गांधी को राष्ट्रीय निर्माण, सामाजिक कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, भारतीय संस्कृति और कला को प्रोत्साहन देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। डायरेक्टर डॉ आनन्द अग्रवाल ने अवन्तिका अटल सम्मान दिया। विद्यालय निदेशक डॉ विशाल जैन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने प्रधानाचार्य शैली गांधी को शुभकामनाएं दी।
ग्रामीणों ने पहाड़ा को बचाया
मीरापुर। ग्राम भुम्मा में दोपहर के समय वन संरक्षण क्षेत्र से भटक कर एक पहाड़ा आ गया। गांव में घुसते ही इस पहाड़ा को अवारा कुत्तों ने दबोच लिया। कुछ ग्रामीणों ने पहुंच कर पहाड़ा को बचाया। घायलावस्था में पहाडे़ को पशु चिकित्सक के पास भेजा गया। सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पहाड़ा को वन संरक्षण क्षेत्र में छोड़ दिया गया।