फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्तिकरण बनने को महिलाएं संगठित हो-प्रदेश मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को संगठित होना जरूरी
विज्ञापन

खतौली। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री पदमा दीक्षित ने कहा कि बेटियों को लेकर प्रारंभ से ही समाज की दृष्टि अलग रही है। बचपन से मैंने उनके प्रति भेदभाव देखा है, उनकी तकलीफों को समझा है। महिलाओं को अगर सशक्तिकरण बनना है तो उनको संगठित होना पड़ेगा। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने महिलाओं को सभी परेशानियों से बचाने के लिए कन्यादान योजना, उज्ज्वला योजना योजनाओं को चलाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला अपने मोबाइल में नमो एप्स जरूर डाउनलोड करें और किसी भी तरह की परेशानी के लिए उसके माध्यम से सीधे पीएम कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन

रविवार को नगर में आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में आंगनबाड़ी, आशा एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं शामिल रहीं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी ने कहा कि हमारी संस्कृति में युद्ध या शुभ कार्यों से पहले बेटियों, बहनों का आशीर्वाद लिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हर काम की शुरुआत कन्या पूजन से करते हैं। सम्मेलन में नीति सिंघल, मनीषा तायल अंजली समाज सेविका, शबनम, महेंद्र चौधरी, रेखा प्रजापति मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, रमा गुप्ता, मिथिलेश राजपूत, गजाला खान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें