फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र -छात्राओं ने ने मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूलों में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। तिरंगे की ड्रेस में स्कूल पहुंचे बच्चों में देशभक्ति का जज्बा अलग ही नजर आया।
विज्ञापन

किड्जी नईमंडी में बच्चे तिरंगे की वेशभूषा में पहुंचे। उन्होंने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मनमोहा। डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने गणतंत्र के महत्व के बारे में समझाया। कॉर्डिनेटर शालिनी जैन ने कहा कि हमारे देश में बहुत सी बोलियां, वेशभूषा और अनेक प्रकार की विविधताएं होने के बाद भी सब एक हैं। उधर, शारदेन स्कूल के प्रांगण में चिल्ड्रेन वल्र्ड कि ओर से देशभक्ति से सरोबार गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हें- मुन्ने बच्चों में देशभक्ति का जोश भरा दिखाई दिया। बच्चों ने हेल्थी रिपब्लिक-डे मनाया। कक्षा-एक के बच्चों ने संतरा, केला और अंगूर को काटकर डिजाइन बना कर तिरंगे का रूप दिया। यह संदेश दिया कि स्वस्थ भारत होगा तो भारत का विकास होगा। बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं कविताओं के द्वारा अपने जज्बे को प्रकट किया। नर्सरी के बच्चों ने महान नेताओं कि वेशभूषा में सुसज्जित होकर उनके संवाद बोले। प्रधानाचार्या धारा रतन ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें