फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री के परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने आर्थिक सहायता दिलाई
विज्ञापन

शाहपुर। मोहल्ला गड़रियान निवासी राजमिस्त्री सुनील की तीन दिन पूर्व अनैतिक संबंधों के चलते उसकी पत्नी सुधा ने अपने प्रेमी मोहसिन उर्फ सूफियान निवासी बागपत के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को सुधा व उसके प्रेमी इमाम सूफियान को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सांसद डॉ. संजीव बालियान शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी के साथ राजमिस्त्री के घर पहुंचे और उसके परिजन और बच्चों से बात कर उन्हें सांत्वना देते हुए पूरी घटना की जानकारी ली। सांसद ने मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी से फोन पर बात कर आश्रित बच्चों को सवा आठ लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। इनमें से चार लाख रुपये पीड़ित बच्चों को जल्द ही मिल जाएंगे। जबकि बाकी की रकम पुलिस द्वारा चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने पर दे दिए जाएंगे। उधर, बसपा के पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम, श्यामलाल प्रजापति व अमली खान ने भी राजमिस्त्री के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए उनकी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, सभासद पति संजय सौदाई, पूर्व सभासद चंद्रप्रकाश कटारिया, मणिकांत मित्तल, कपिल सैनी, विकास सैनी और कर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें