फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में दिखा नववर्ष का क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं में दिखा नववर्ष का क्रेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के युवाओं में हैप्पी न्यू ईयर का क्रेज दिखाई दिया। दोस्तों को गिफ्ट देने की होड़ रही। मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट पर भी भारी भीड़ रही। शिवचौक के पास लगने वाली फूलों की दुकानों पर भी सुबह से ही भीड़ रही। गुलाब के फूल और तैयार गुलदस्ते अत्यधिक बिके।
नववर्ष को लेकर टीनएजर में एक उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई देने वालों को तांता लगा रहा। लोगों ने जहां व्हाट्सएप पर बधाई दी, वहीं फोन करके भी शुभकामनाएं दी गई। बाजार में गिफ्ट की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। युवा अपने दोस्तों को उनकी मनपसंद के गिफ्ट खरीदते नजर आए। स्कूल में पढने वाले बच्चों में सबसे ज्यादा गिफ्ट अच्छे पैन ही चले। इसके अलावा उनके निजी काम आने वाले सामानों की बिक्री ही ज्यादा हुई। सरकारी दफ्तरों में मिठाई के डिब्बों का सर्वाधिक आदान-प्रदान हुआ। अपने अफसरों को खुश करने को कर्मचारियों ने गिफ्ट दिए। बाजार में फूलों और गुलदस्तों की बिक्री सबसे अधिक हुई। अफसरों और नेताओं के यहां लोग नववर्ष की मुबारकबाद करने के लिए गुलदस्ते लेकर पहुंचे। वहीं टीनेजर्स में गुलाब के फूलों की डिमांड अधिक दिखाई दी। पूरा दिन नववर्ष के माहौल में रंगा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैप्पी होम में नव वर्ष मनाया
मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित हैप्पी होम हायर सेकेंड्री स्कूल में न्यू इयर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थी मन भावन ड्रेस में स्कूल पहुंचे। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जूनियर और सीनियर छात्र-छात्राओं ने नव वर्ष पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के द्वारा छात्रों ने सभी का मन मोहा। प्रधानाचार्य सिद्धार्थ गौतम बच्चों और अभिभावकों को नववर्ष की शुभकामना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें