फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाटू श्याम की भक्ति में डूबे श्याम प्रेमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से श्री श्याम वंदना महोत्सव मनाया गया। श्याम प्रेमी देर रात तक खाटू वाले श्याम बाबा की भक्ति में डूबे रहे।
विज्ञापन

नई मंडी रामलीला भवन में श्याम वंदना महोत्सव श्रद्घा और आस्था के साथ मनाया गया। श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। कोलकाता से आए हुए भजन गायक दीपू शर्मा, दिल्ली से आए हुए भजन गायक शिवम शर्मा ने श्याम बाबा का गुणगान किया। हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा, कभी रूठना ना मुझसे तू श्याम सांवरे रे, मेरी जिंदगी है अब तेरा नाम सांवरे समेत अनेक भजन सुनाए। देर रात तक श्रद्घालु खाटू श्याम की भक्ति में डूबे रहे। दूरदराज से भी श्याम प्रेमी बाबा के दर्शन और उनके गुणगान को यहां पहुंचे। आरती अरविंद बंसल ने की। बाबा को छप्पर भोग लगाए गए। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, अरुण गर्ग आदि शामिल रहीं। समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने आभार जताया। विदित गुप्ता, अचिन सागर गर्ग, जय भगवान बंसल, संदीप गर्ग, शरद, मोनू दलाल, नरेंद, अनुज, रिंकू, हर्षित, अभिषेक, शुभम, अभिषेक तायल, मनीष पाल, दीपांशु गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें