कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
सोमवार को तहसील में ब्लॉक अध्यक्ष योगेश खारी के चैंबर पर जयंती मनाई गई। योगेश खारी ने कहा कि भारत की राजनीति में इंदिरा गांधी को कोई मुकाबला नहीं कर सकता। ऐसी नेता जिन्होंने पूर्वी पाकिस्तान को मुक्त कर बंगलादेश बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रह्लाद सिंह राणा, नगराध्यक्ष बाबूराम कटारिया, हाजी इजहार अहमद, कैलाश चंद गुप्ता, राजेंद्र सैनी, संजीव त्यागी, संजय, नरेंद्र टेलर, दीपक कपाड़िया, सरदार काके, रवि कुमार, नीरज, कृष्ण कुमार, कार्तिक पंवार, अरुण सैनी, मनोज गर्ग, मोहम्मद खालिद, नितिन बड़सू, वीरभान, कालूराम, रामलाल, मनीष आदि उपस्थित रहे।
उधर, ठाकुरद्वारा में भी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व चेयरमैन नरेश पालीवाल, आत्मप्रकाश त्यागी, मुकेश शर्मा, जफर अहमद, अशोक शर्मा, नासिर सिद्दीकी, जमील अंसारी, ब्रजभूषण शर्मा, धर्म मसीह, दिलशाद सिद्दीकी, नरेश गौड़, मुल्ला इरशाद, बिजेंद्र तितौरिया, पूर्व सभासद राहत, कपिल चौधरी नंगली, राजपाल ढिल्लौर, जफर अख्तर खां आदि उपस्थित रहे।