मामला यूपी के बागपत जनपद है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी से पहले दुल्हन के घर डाक से पत्र भेजकर शादी करने पर खून खराबे की धमकी दी गई है। दूल्हे पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। धमकी मिलने के बाद दुल्हन का परिवार भयभीत है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 13 दिसंबर को दिल्ली निवासी युवक के साथ होनी है, लेकिन शादी से पहले उनके घर पर डाक द्वारा धमकी भरा पत्र आया, जिसमें शादी के वक्त कोई अप्रिय घटना होने के बारे में लिखा गया है। दूल्हे पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी धमकी दी है कि शादी होते ही बेटी को विधवा कर देंगे। बारात में दूल्हे को गोली लगेगी। यदि शादी की तो खून बहा देंगे।
इसके बाद दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग भयभीत हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर डाक द्वारा पत्र भेजने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने एवं शादी शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि धमकी भरा पत्र भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/