फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसैन सेवा समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली जाएगी शोभायात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुुढ़ाना। अग्रसेन सेवा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से राजेश संगल को समिति का नगर अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर आयोजित बैठक में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को कस्बा निवासी राजेश संगल के आवास पर आयोजित हुुुई। बैठक में वैश्य अग्रवाल समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। समिति के प्रदेश महामंत्री बंटी अग्रवाल ने बताया कि सात अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा का आयोजन होगा। यह शोभायात्रा राजकीय इंटर कालेज मुजफ्फरनगर के मैदान से आरंभ होगी। उन्होंने इस शोभायात्रा में बुढ़ाना से समाज के अधिक से अधिक लोगों को शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की। राजेश संगल ने आश्वासन देते हुए मीटिंग में कहा कि कस्बे के बिरादरी के सैकड़ों की संख्या में लोग बाइकों द्वारा शोभायात्रा में भाग लेंगे। उन्होंने बिरादरी के लोगों को एकजुट होने का भी आह्वान किया। इस मौके पर आयोजित मीटिंग में समिति के प्रदेश महामंत्री बंटी अग्रवाल ने बुढ़ाना निवासी राजेश संगल को समिति का नगर अध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें