फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हादसे में मौत से परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हादसे में मौत से परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

भोपा। गांव बेहड़ा थ्रू निवासी युवक की शामली के बुटराडा में हुए हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम शव आने के बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी राजू पुत्र मुकेश पानीपत की एक फैक्ट्री में काम करता था। रक्षाबंधन से वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था। रविवार को राजू गांव के ही साथ मनी उर्फ मनीष के साथ बाइक से शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हाथी करौंदा में बहन के यहां गया था। सोमवार सुबह दोनों बाइक से घर लौटते समय बुटराड़ा अड्डे के पास रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में राजू की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। राजू की पत्नी नीलम, बेटे निहाल, बेटी नैना, मां लीला, पिता मुकेश, भाई अर्जुन, चांदवीर, सचिन व विजय का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम राजू का शव गांव में पहुंचा, जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजू के जीजा हाथी करौंदा निवासी राकेश ने बाबरी थाने पर हादसे की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें