मुजफ्फरनगर। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि 2019 के चुनाव में बसपा के कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत झोंक देनी है। इस चुनाव में गठबंधन प्रदेश में एकतरफा जीत हासिल करेगा। उन्होंने जिले में संगठन की समीक्षा भी की।
महावीर चौक स्थित एक बैंकट हॉल में बसपा संगठन की समीक्षा के दौरान शमशुदीन राईन ने कहा कि पूरे देश की निगाहे इस समय बसपा की ओर है। बसपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाए। इस चुनाव में प्रत्येक बूथ पर बसपा का कार्यकर्ता मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बसपाई हर परिस्थिति में काम करना जानता है। लोकसभा चुनाव में हम सबकी परीक्षा होनी है। पार्टी के केडर बेस के लोग यह देख ले कि उनके सभी लोगों के वोट बन गए है कि नहीं। इस समय अभियान चल रहा है जो लोग छूट गए है, उनके वोट जरुर बनवा ले। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने की। जिला पंचायत सदस्या रश्मि पाल ने स्मृति चिन्ह देकर राईन का अभिनंदन किया। पूर्व सांसद राजपाल सैनी, मुख्य जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम, जनेश्वर प्रसाद, रविंद्र गौतम, मंडल कोर्डिनेटर सत्यप्रकाश, पुष्पांकर पाल, चांद सिंह कश्यप, ब्रिजेश गौतम, विकास कुमार, प्रेमचंद गौतम, कमल गौतम, रामनिवास पाल, ब्रिजेश पाल प्रधान, नरेंद्र पाल, कीर्तन प्रधान, मदन प्रधान, रविकांत, कुलदीप कुमार आदि रहे।