मुजफ्फरनगर। इनर व्हील क्लब ने जनता को जागरूक करने के लिए साक्षरता रैली निकाली। डॉक्टर मंजू प्रभाकर के नेतृत्व में साक्षरता रैली डायट से शुरू होकर सरकुलर रोड से महावीर, चौक प्रकाश चौक तक पहुंची। यहां से छोटू राम इंटर कॉलेज तक साक्षरता रैली निकली। कस्तूरबा बालिका विद्यालय, डायट और छोटूराम इंटर कॉलेज के 125 छात्रों ने रैली में भाग लिया। बेटियों को बचाने और पढ़ाने का संदेश दिया गया। इस रैली में इनर व्हील क्लब विशाल, एरा, मैरिगोल्ड एवं संजीवनी का सहयोग रहा। आशा जैन, सचिव संतोष शर्मा, दीप्ति अग्रवाल मौजूद रहीं। डॉक्टर मंजू प्रभाकर ने सभी का धन्यवाद किया।