मुजफ्फरनगर। स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने जहां श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया, वहीं राधे-कृष्ण के गीतों पर जमकर नृत्य किया। नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा।
शारदेन स्कूल में चिल्ड्रन वर्ल्डस की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाय गया। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन अमित सिंह रहे। यूकेजी येलो के बच्चों ने नमो नम: गीत गाया। नर्सरी ब्लू के बच्चों ने कान्हा बंसी गीत पर मनमोहक नृत्य पेश किया। यूकेजी रेड और सेकेंड के बच्चों ने कृष्णलीला पर मन मोहक नृत्य किया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारे में बताया। उधर, नईमंडी स्थित आइडियल किड्स में बच्चे राधा-कृष्ण के रुप में सजकर आये। बच्चाें ने श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबकर गीतों की प्रस्तुति दी। मैया यशोदा, राधा बरसाने की छोरी, सपने में रात नंद आये, तेरा बिगड़ गयो नंदलाल, नटखट-नटखट नंद किशोर आदि गीतों पर प्रस्तुति देकर रसाविभोर कर दिया। इस अवसर पर कृष्ण-सुदामा मिलन की नाटिका प्रस्तुत की गई। मटकी एवं बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निर्णायक विधि साहनी, डॉ रिचा गर्ग रही। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारे में जानकारी दी।
नईमंडी के किड्जी स्कूल में छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल, छोटे से मेरा मदन गोपाल भजन पर भव्य प्रस्तुति दी। जन्माष्टमी के पर्व पर प्ले एवं नर्सरी कक्षा का फेसबुक कांटेस्ट और जूनियर एवं सीनियर कक्षा का फैंसी ड्रेस कंपिटिशन हुआ। बच्चे राधा-कृष्ण, सुदामा, देवकी, यशोदा, कंस आदि के रूपों में प्रस्तुत हुए। नटखट राधा का चयन वेशभूषा, प्रभावशाली डायलाग आदि के आधार पर किया गया। डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने सभी बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की। कोर्डिनेटर शालिनी जैन ने विचार रखे। उधर, यूरो किड्स प्ले स्कूल में भी बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। बच्चे श्रीकृष्ण, राधा बन कर आए। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की फिल्म भी दिखाई गई। मटकी फोड, माखन चोर नाटक का भी मंचन किया गया। ह्दियागिनी, नव्या, आरव, आराध्या, लक्ष्य, भाव्यांश, जिव्या आदि बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। डायरेक्टर चंद्रकांता, अनमोल ढिंगरा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पूनम शर्मा, नेहा, मनीषा, उर्मिला, कीर्ति आदि का सहयोग रहा।