फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई बैंक का शटर गिराकर गार्ड को बंद कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक का शटर गिराकर गार्ड को बंद किया
विज्ञापन

खतौली। एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए युवकों ने शटर बंद करके गार्ड को अंदर बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शटर उठाकर गार्ड को बाहर निकाला। गार्ड ने पुलिस को बताया कि जिन युवकों ने शटर बंद किया था, उनकी सीसीटीवी कैमरे में फुटेज आ गई है। शुक्रवार को पुलिस बैंक खुलने पर युवकों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे तीन चार युवक स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए आए। उस वक्त एटीएम की सुरक्षा में बैंक गार्ड भी वहां मौजूद था। बैंक के एटीएम से पैसे नहीं निकले तो गुस्साए युवकों ने शटर बंद कर दिया। शटर के अंदर बैंक का गार्ड भी अंदर बंद हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शटर को ऊपर उठाकर गार्ड को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें