चरथावल। शिवरात्रि के मौके पर कस्बे में प्राच्य महादेव मंदिर पर भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना के बाद शिविर का समापन महाआरती से हुआ। सुभाष त्यागी, आदेश गर्ग, कुशलपाल त्यागी, पुरोहित सुरेश शर्मा, कोमल सिंघल का सहयोग रहा। वहीं, कस्बे में शिवमूर्ति पर महा आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
उधर, नगर में शिव मूर्ति पर कांवड़ियों को केले का प्रसाद वितरित किया। महाआरती के दौरान शिव चौक का मनोरम दृश्य अद्भुत नजर आया। भगवान शिव के भजनों पर वातावरण शिवमय हो गया। ब्रह्म प्रकाश गर्ग, संदीप कंसल, निधीष गर्ग, नवीन गर्ग व्यवस्था में रहे। ज्ञानामाजरा राजपूतान मंदिर में तीन दिवसीय कांवड़ शिविर का समापन हुआ। प्रधान कंवरपाल, सुरेंद्र राणा, चंद्रपाल कश्यप, विजयपाल उपाध्याय, सोमपाल सिंह का सहयोग रहा। अलखपुरी शिव मंदिर, चौहट्टा शिव मंदिर, चौकड़ायत शिव मंदिर, थाना शिव मंदिर में श्रद्धालुओं में भीड़ रही। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी और पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। दहचंद सिद्धेश्वर शिव मंदिर, बिरालसी, दूधली, कुटेसरा, दधेडू और न्यामू गांव में शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ जुटी रही।