फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़े श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बा तथा आसपास के देेहातों में कांवड़ यात्रा के बाद शिव मंदिरों में जलाभिषेक हुआ। मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान हर हर महादेव व भारत माता की जय के नारे गुंजते रहे। शिवरात्री के पर्व पर कस्बा तथा देहातों के सभी शिवालयों को खूब सजाया गया। बृहस्पतिवार को सुबह यज्ञ के बाद जलाभिषेक आरंभ हुआ। देहातों मे महिलाऐं तो प्रात: 5 बजे से ही जलाभिषेक में जुटी रही। कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं ने स्नान आदि कर मंदिर की पूजा अर्चना मे भाग लिया। पूजा अर्चना के बाद कांवड़ लाने वाले ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान हर हर महादेव, बोल बम बम-बम तथा भारत माता की जय, के नारे गुंजते रहे। महिलाओं ने भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए बिल्व पत्र, शहद, फल, दूध, तथा गंगा जल आदि से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें