खतौली। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि वे सर्वसमाज का मान सम्मान गिरने नहीं देंगे। सर्वहित समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने विधायक को गणेश की प्रतिमा भेंट की तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जानसठ के गांव कवाल में शुक्रवार सुबह समिति के पदाधिकारियों ने विधायक विक्रम सिंह सैनी को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने सर्वसमाज हित के लिए सबसे ज्यादा काम किए हैं और आगे भी कर रहे हैं। भाजपा में ही सर्वसमाज का हित निहित है। सर्वसमाज को आगे बढ़ाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की। जिन योजनाओं का लाभ लोग उठा रहे हैं। प्रदेश से अपराध का सफाया करने के लिए पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। भाजपा सरकार में गरीब परिवारों को उनका हक दिलाया जा रहा है। मौके पर किसान सेवा सहकारी समिति गालिबपुर के चेयरमैन धर्मबीर सिंह सैनी, दयाचंद सैनी, संदीप सैनी, अरुण सैनी, आमेप्रकाश, राकेश सैनी, संजीव, शिवकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।